मोतिहारी, नवम्बर 27 -- घोड़ासहन,निप्र। घोड़ासहन बाजार के ललन प्रसाद चौधरी के 41 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार चौधरी की मौत को लेकर अब हत्या का मामला दर्ज किया गया है। नितेश कुमार चौधरी का शव उनके घर में पंखे से गमछा के सहारे लटकता हुआ 24 नवम्बर की रात बरामद किया गया था। मृतक की पत्नी व बच्चे मायके गये हुए थे। हालांकि प्रथमद्रष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया गया लेकिन सूचना पाकर मायके से आयी पत्नी मुन्नी कुमारी ने अपने आधा दर्जन परिजनों पर साजिश के तहत पति की हत्या कर देने का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के पीछे सम्पत्ति विवाद की भी चर्चा दबी जुबान की जा रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने प्राथमिकी की पुष्टि करते बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.