लखनऊ, अप्रैल 4 -- नगराम,संवाददाता। नगराम के ममईमऊ में पंखे में शार्ट सर्किट से दो झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़ी बाइक, रिक्शा ट्रॉली व अन्य सामान जल गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। ममईमऊ गांव में रामखेलावन व राजकरन झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को राजकरन के पोते का मुंडन संस्कार था। झोपड़ी में पंखा चल रहा था। इस बीच शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग की लपट राम खेलावन की झोपड़ी तक पंहुच गयी। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित कर आग बुझाना शुरू किया। डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक राजकरन की बाइक व रामखेलावन की रिक्शा ट्राली सहित अन्य सामान जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.