मऊ, अक्टूबर 6 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी से सटे पुरवा में रविवार की देर सायं एक 19 वर्षीय युवक का शव पंखे के हुंक से लटकता मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के रतनपुरा पुरवा में रविवार की देर सायं लगभग आठ बजे 19 वर्षीय अमित शर्मा नित्य की भांति कमरे में सोने चला गया था। लेकिन थोड़ी देर के बाद परिजन कमरा खोलकर देखे तो युवक का शव पंखे के हुंक से लटका मिला। युवक का शव पंखे के हुंक से लटकता मिलते ही सनसनी फैल गई। उधर घटना की सूचना पाते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम युवक का शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक कुछ दिनों पूर्व मुम्बई से वापस अपने घर आया था। फिलहाल घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.