हल्द्वानी, मार्च 23 -- लालकुआं। पंखुड़ियां सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से रविवार को सामुदायिक भवन इंद्रा आवास कॉलोनी बमेटा बंगर केशव में दृष्टि सेंटर फार एडवांस आई केयर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 65 मरीजों की कंप्यूटर से आंखों की बीमारियों की जांच कर उन्हें परामर्श और निशुल्क दवा दी गई। इस दौरान सीनियर ऑप्टोमेटिस्ट विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम परिवर्तन, उड़ती धूल व प्रदूषण युक्त वातावरण हमारी आंखों को खराब करता है। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला मार्केटिंग हेड गंगा प्रसाद, संगठन मंत्री डॉली अग्रवाल, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी, सुनीता बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, बहादुर करायत आदि उपस्थित रहे। ----
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.