हजारीबाग, फरवरी 3 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। पंकरी बरवाडीह स्थित मेगालिथ स्थल के शोधकर्ता एवं लेखक शुभाशीष दास मंगलवार को स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने शोध में शामिल दोनों मेगालिथों पर समय के साथ मिट रहे चिह्नों/मार्क को पुनः पेंट कर सुरक्षित किया। शुभाशीष दास ने ग्रामीण भू-रैयतों एवं मुखिया द्वारा मेगालिथ स्थल के संरक्षण को लेकर चारों ओर की जा रही तारबंदी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह धरोहर स्थानीय लोगों की है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी यहीं के लोगों की है। उन्होंने मेगालिथ स्थल की विशेषता बताते हुए कहा कि यह एक खुली वेधशाला (ओपन ऑब्ज़र्वेटरी) का प्रतीक है, जिसे चारों ओर के पहाड़ों के साथ इसके एलायमेंट के माध्यम से बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। हालांकि, खनन परियोजनाओं से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.