हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग/बड़कागांव हिटी जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पंकरी बरवाडीह गांव में स्थित विश्व प्रसिद्ध मेगालिथ स्थल को पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां मेगालिथ पार्क निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए सीएसआर मद से तीन करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक आशिफ एकराम ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण कर जिला योजना पदाधिकारी डीपीओ पंकज तिवारी से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लगभग 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में मेगालिथ पार्क विकसित किया जाएगा। इसके तहत स्थल की सुरक्षा, संरक्षण और पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चहारदीवारी और संरक्षण से सुरक्षित होगा ऐतिहासिक धरोहर मेगालिथ स्थल की सुरक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.