आगरा, दिसम्बर 22 -- दिल्ली में सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सातवें राष्ट्रीय सिख गेम्स में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह ने सीनियर वर्ग टीम पूमसे स्पर्धा में ताईगेयुक-7, तेबेक, जीते, चौन वोंग व हंसू का शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे पहले पंकज शर्मा ने एकल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह फरवरी में दिल्ली में होने वाले द्वितीय सिख एशियन गेम्स में इंडिया की ओर से प्रतिभाग करेंगे। दोनों खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, संघ की सीईओ संगीता शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.