कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की ओर से संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव ने किया। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने झुमरी तिलैया नगर परिषद से पंकज वर्णवाल, कोडरमा नगर पंचायत से कांति देवी एवं डोमचांच नगर पंचायत से उमेश वर्मा को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि अब झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में नई पहचान दिलाई जाएगी। इस बैठक को प्...