साहिबगंज, फरवरी 18 -- साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित प्रत्याशी रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान के पक्ष में बुधवार की शाम को पार्टर्ी के केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने यहां रोड शो किया। रोड शो में कांग्रेस व माकपा के नेता भी शामिल थे। रोड शो शहर के पूर्वी रेलवे फाटक से शुरू होकर कॉलेज रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक,विवेकानंद चौक से गुजरते हुए चौक बाजार, एलसी रोड व सब्जी मंडी होकर स्टेशन रोड पहुंच कर समाप्त हुआ। रोड शो में जगह-जगह फुल-मालाओं से पंकज मिश्रा का स्वागत किया गया। एलसी रोड में जाहिद खान के नेतृत्व में लोगों ने 21 किलो के माला से उनका स्वागत किया। पंकज मिश्रा ने दावा किया कि उनका रोड शो अभूतपूर्व रहा। उन्होंने कहा कि शहर के चतुर्दिक विकास के लिए लोगों ने इसबार नगर निकाय चुनाव में मतदान करने का निर्ण...