औरंगाबाद, फरवरी 25 -- पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भोजपुर जिले का प्रभारी मनोनीत किया है। इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने जारी किया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह भोजपुर जिले के सह प्रभारी बनाए गए हैं। पंकज के जिला प्रभारी बनने पर लोजपा (आर.) कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। उन्होंने बताया है कि पंकज पासवान ने हाल ही में पार्टी ज्वाइन की है। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए नेतृत्व के द्वारा उन्हें यह कमान सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भोजपुर जिले में पंकज की देखरेख में पार्टी सशक्त होगी। इधर पंकज ने भी संगठन के द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका निर्वहन करने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्य...