लखनऊ, दिसम्बर 13 -- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व मंत्री पीयूष गोयल रविवार को उनके नाम का औपचारिक ऐलान डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सभागार में करेंगे। पंकज ने भाजपा मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उनका अकेला नामांकन हुआ है। इसलिए उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा केवल बाकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान उनके प्रस्तावक बने। पंकज चौधरी पूर्वनियोजित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को नई दिल्ली से चौधरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.