वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 5 -- नगर निगम गोरखपुर से सियासत शुरू करने वाले पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार गोरखपुर पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत को गोरक्षनगरी पूरी तरह तैयार है। गोरखपुर में 42 समेत कुल 80 स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत होगा। सात बार के सांसद और केन्द्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जिन रूट से गुजरेंगे उन्हें होर्डिंग-बैनर से पाट दिया गया है। विधानसभा चुनाव 2027 में टिकट की चाह रखने वाले दावेदार पूरी ताकत दिखाने को तैयार हैं। पंकज चौधरी गोरखपुर और महराजगंज में तीन दिनों तक कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पंकज चौधरी का कई जगह बुलडोजर से स्वागत करने की तैयारी है। तीन दिनों तक तक चलने वाले इस व्यापक दौरे में गोरखपुर, महराजगंज और मऊ जनपदों में विभिन्न धार्मिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम...