रोहित मिश्र, दिसम्बर 14 -- यूपी में भाजपा सरकार का चेहरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रविवार को प्रदेश संगठन के सिरमौर हो जाएंगे। दोनों ही गोरखपुर क्षेत्र से आते हैं। संगठन और सरकार के एक ही क्षेत्र में केंद्रित हो जाना भाजपा के लिए नई चुनौती होगी। इससे उबरने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार से उसे सियासी संतुलन साधना होगा। सूत्र बताते हैं कि मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। प्रदेश में भाजपा की पहली सरकार कल्याण सिंह की अगुआई में बनी थी। वह अलीगढ़ के अतरौली से आते थे। जब वह मुख्यमंत्री हुए तब पूर्वांचल से आने वाले कलराज मिश्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। ऐसा ही अन्य अवसरों पर भी रहा। भाजपा संगठन और सरकार के चेहरे अलग-अलग क्षेत्र से चुनती रही है। इससे क्षेत्रीय प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.