देवरिया, दिसम्बर 15 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद पंकज चौधरी के भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भाटपाररानी नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय कुमार दुबे ने कहा कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2...