संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कैबिनेट मंत्री व महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। कहा कि पूर्वांचल की राजनीति में खासा स्थान रखने वाले श्री चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन और मजबूत होगा। श्री चौधरी की ताजपोशी पर भाजपाईयों ने पार्टी कार्यालय पहुंच कर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि श्री चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाई पूरे जोश से लबरेज हैं। दुगने उत्साह के साथ कार्य किया जाएगा। आगामी विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि इससे संगठन और मजबूत होगा। भाजपा सभी वर्गों को जोड़ कर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर ज्ञानेन्द्र ...