संभल, दिसम्बर 14 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बनने पर रविवार को पंवासा मंडल के शाकिन शोभापुर मुंजब्ता गांव में सुशासन विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भाजपा युवा नेता सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की कमान सात बार के सांसद एवं कैबिनेट में राज्यमंत्री के हाथ में आने से प्रदेश में पार्टी और मजबूत होगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी पार्टी बड़े पद की जल्द जिम्मेदारी सौंपेगी। कार्यक्रम में संजय यादव, जगवीर यादव, जरीफ, चंद्रपाल, अतर सिंह, सुनील शर्मा, मुन्नन अली, दीपक यादव, रूपकिशोर यादव, रामरतन प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...