बरेली, दिसम्बर 15 -- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बरेली के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। भाजपा कार्यालय में रविवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के कार्यक्रम के लिए बड़ी एलईडी लगाई। इस पर लाइव कार्यक्रम देखा गया। जैसे ही केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभुदयाल लोधी, रेखा श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता, अमन सक्सेना, जेपीएस पाल, विपिन भास्कर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.