प्रमुख संवाददाता, जनवरी 11 -- भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 16 जनवरी को कानपुर आ रहे हैं। उनके आगमन की सूचना भर से पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों में खलबली मची है। इस बीच महापौर-पार्षद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पार्टी पदाधिकारियों के सामने चुनौती है कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पहले ही नगर निगम की यह रार खत्म करा ली जाए। प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के जिम्मेदार 842 पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे और मिशन-2027 फतह के लिए ऊर्जा भरेंगे। इस बीच पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी इस बात पर आशंकित हैं कि कहीं ऐसा न हो कि प्रदेश अध्यक्ष के आने से पहले ही यह रार नया मोड़ ले ले। इसकी एक वजह यह भी है कि अभी तक दोनों पार्षद पवन गुप्ता और अंकित मौर्या का सदन से निष्कासन वापस नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य तीन बिंदुओं पर जो सहमति प्रभारी मंत्री य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.