राजकुमार शर्मा, दिसम्बर 14 -- महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नये चौधरी बन गए हैं। ऐलान की औपचारिकता बस शेष है। उनकी नियुक्ति के निहितार्थ देखें, तो कारण 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे हैं। वर्ष 2017 व 2019 में भाजपा का साथ देने वाली कुर्मी बिरादरी ने छिटकना शुरू कर दिया था। भाजपा के गैर यादव ओबीसी एजेंडे में कुर्मी और लोध ही सबसे प्रमुख बिरादरियां हैं। लोध लगातार भगवा थामे हैं, लेकिन कुर्मी बिरादरी के छिटकने से संघ और भाजपा की बेचैनी बढ़ गई थी। इसी के चलते पंकज यूपी के नए चौधरी चुने गए, जिससे इस बिरादरी को पार्टी के साथ रोके रखा जा सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर फैसला होने में काफी देर लगी। इसके पीछे नेतृत्व की व्यस्तता के साथ ही मैराथन मंथन भी रहा। दरअसल आरएसएस भी प्रदेश अध्यक्ष किसी कुर्मी को बनाने पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.