मोतिहारी, जनवरी 19 -- मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के गोपालपुर मोहल्ले की सड़क के बीचोंबीच बना नाला नकारा साबित हो रहा है। इस सड़क के बीच से गुजर रहे नाले की साफ सफाई तो दूर ,ऐसा लगता है कि जब से नाली का निर्माण हुआ है तब से आज तक किसी का इधर ध्यान ही नहीं गया। कुशवाहा क्षत्रिय छात्रावास के अमित कुमार ,अंकुश राज ने बताया कि इस सड़क से आना जाना खतरे से खाली नहीं है। टूटे स्लैब के कारण नाला के होल में कब कौन गिर जाए,कहना मुश्किल है। आने जाने का एक यही मुख्य मार्ग है। इससे होकर आने जाने के दौरान अक्सर लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। कई बार लोग टूटे स्लैब के होल में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। फिर भी इसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है। जबकि इसी मोहल्ले में नगर निगम के उप मेयर का आवास भी है। यह वर्षों पुरानी सड़क है जो उपेक्षित पड़ी है। हिमांशु कु...