बोकारो, फरवरी 2 -- मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित 58 वां विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान सह बधाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव सुनील मोहन ठाकुर,अबिनाश कुमार ने संयुक्त रूप से बच्चों को सम्मानित किया। मौके पर राजेंद्र कुमार ने कहा वह विद्यार्थी जरूर सफल होता है जो अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, उन्होंने कहा सफलता की योजना और उसके समन्वय की योजना मन में होती है और इच्छाशक्ति उसे पूर्ण करने में मदद करती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईमानदारी से भागीदारी करना ही एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा विद्यालय में आयोजित हो ,तो भा...