प्रमुख संवाददाता, जून 24 -- एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में लेजर लाइट के प्रयोग और पतंगबाजी पर रोक लगा दी गई है। हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंध समिति की सोमवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल 2 सभागार में हुई बैठक का एजेंडा सुरक्षित हवाई अड्डे और विमान संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करना था। लखनऊ हवाई अड्डे, एटीसी, लखनऊ विकास प्राधिकरण, यूपी राज्य वन विभाग, नगर-निगम के अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर ने बैठक में निर्देश दिया कि एयरपोर्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत हो तो संबंधित विभाग प्राथमिकता से उसका समाधान करेंगे। इस दौरान बिजनौर नाले की सफाई कराने और जलभराव का निस्तारण करने का अनुरोध भी किया गया। कमिश्नर ने नगर निगम को नालों की सफाई का निर्देश दिया। बैठक में एयरपोर्ट प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.