नई दिल्ली, जनवरी 29 -- उपमुख्यंत्री विजय सिन्हा के तेजस्वी यादव के कार्यकाल के दौरान सड़क निर्माण के ठेके में 26 करोड़ रुपए के भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विजय सिन्हा अज्ञानी व्यक्ति हैं। वो क्या बोलेंगे जिन्हें ना तो सम्राट चौधरी भाव देते हैं और ना ही मुख्यमंत्री भाव देते हैं, तो अधिकारी भी भाव नहीं देते है। उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा कि वो डिप्टी सीएम हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा ये वही पराजय सिन्हा हैं जो 200 राउंड गोली चलने को मामूली घटना बताते हैं। मुझ पर आरोप नहीं लगाएंगे तो क्या अपने ससुर पर आरोप लगाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा आपस में होड़ मची है कि लालू यादव और तेजस्वी पर कौन कितना गाली देता है। विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी है, प्रदेश अध्यक्ष हैं, केंद्र के म...