रांची, मई 5 -- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण (झारखंड में पहले चरण) में झारखंड के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीट के लिए 13 मई को मतदान होना है। इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। इन सीटों पर कुल 45 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने 45 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर शनिवार को एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में सबसे अधिक और सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है। इसमें पहले नंबर पर न कांग्रेस, न भाजपा और न ही झामुमो का कोई प्रत्याशी है। पलामू संसदीय सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राम वचन राम की सबसे अधिक 18 करोड़ से अधिक संपत्ति बताई गई है। चल संपत्ति 6.50 लाख और अचल संपत्ति 18.50 करोड़ की है। वहीं दूसरे नंबर पर खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की...