नई दिल्ली, मार्च 11 -- ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खाने-पीने का इंतजाम हमेशा चर्चा का विषय रहा है। कई मुसाफिरों को ट्रेन में मिलने वाले खाने की सफाई और शुद्धता पर भरोसा नहीं रहता, खासकर जब शाकाहारी और मांसाहारी खाना एक साथ तैयार किया जाता हो। लेकिन अब एक ऐसी ट्रेन आ चुकी है, जहां न चिकन करी मिलेगी और न ही ऑमलेट, यह ट्रेन पूरी तरह सात्विक है। दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की ऐसी ट्रेन है, जो सिर्फ शाकाहारी खाना परोसती है। नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस न सिर्फ शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराती है, बल्कि यात्रियों को ट्रेन में मांसाहारी खाना या स्नैक्स लाने की भी इजाजत नहीं है। यह ट्रेन विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई है, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं और सफर के दौरान सात्विक खानपान को प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.