संवाददाता, नवम्बर 17 -- इत्रनगरी के नाम से मशहूर यूपी के कन्नौज में रविवार को अजब-गजब मामला सामने आया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे युवक को पुलिस ने रोका पर न तो उसका चालान काटा और न ही जुर्माना लगाया। सजा के तौर पर तीन घंटे ट्रैफिक संभालने में उसकी ड्यूटी लगा दी। इसके बाद उसे शराब पीकर वाहन न चलाने का संकल्प दिलाते हुए घर भेजा। यातायात पुलिस के इस अनूठे तरीके की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग अपने-अपने ढंग से इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। टीएसआई आफाक खान रविवार दोपहर 12 बजे फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक बाइक सवार युवक को आते देखा तो उसे रुकवाया। शक होने पर आफाक ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच की तो पता चला कि युवक ने शराब पी रखी है। अधिकतर ऐसे मामलों में पुलिस चालान काटकर वाहन जब्त कर लेती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.