नई दिल्ली, फरवरी 21 -- रेनो इंडिया अपनी नेक्स्ट-जनरेशन रेनो डस्टर (Renault Duster) भारतीय मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। ग्राहक 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी इसकी कीमतों का एलान मार्च 2026 में करेगी। कार बनाने वाली कंपनी ने कन्फर्म किया है कि टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल में शुरू होगी। रेनो ने डस्टर हाइब्रिड के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV सेगमेंट में भी एंट्री करने की तैयारी कर ली है, जिसका मकसद मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस और टोयोटा हाइराइडर को चैलेंज करना है। नई रेनो डस्टर हाइब्रिड दिवाली 2026 से पहले सेल के लिए आ जाएगी। रेनो डस्टर के इंजन ऑप्शनशुरुआत में नई रेनो डस्टर दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें एक 1.3-लीटर और दूसरा 1.0-लीटर होगा। ये इंजन क्रमशः 163bhp क...