चाईबासा, मई 24 -- मेघाहातुबुरु न्यू कैम्प एरिया में शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे एक पेड़ अचानक बिजली के तारों पर गिर पड़ा, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घटना के बाद से अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय लोग गर्मी और अंधेरे में परेशान हैं। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मोबाइल फोन चार्ज न होनेऔर अन्य जरूरी काम ठप हो जाने से नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.