धनबाद, जनवरी 13 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। न्यू किड्स गार्डेन विद्यालय जियलगोरा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार दुबे ने पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की। प्राचार्य ने शिक्षकों, छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी पूरे विश्व में उतने ही प्रासंगिक हैं जितना पहले थे। वरीय शिक्षक चंदन चक्रवर्ती, शहनाज बानो, शिक्षिका कंचन कुमारी, छात्रा वर्षा, विद्या, आरती यादव, आरती साव, हनीफा, आफरीन, कोमल, विश्वनाथ, रणवीर, दुलालचंद, ऋषि, साहिल, उत्तम, सौरभ, अभिषेक,अंशिका, इशिका और बाराक ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.