रांची, नवम्बर 26 -- रांची। न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल, बूढ़ीबागी में संविधान दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राशिद इकबाल ने बच्चों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया। शिक्षक शफीक अंसारी ने कहा कि संविधान देश के सभी नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है। छात्रों ने भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने का संकल्प लिया। मौके पर उप प्रधानाध्यापक फैयाज खान, नुरुल्लाह अंसारी, वसीम अंसारी, अरशद अली, हजीना खातून, नुसरत जहां, पूर्णिमा कुमारी उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.