बरेली, जनवरी 2 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। एक किशोर को उसके अन्य नाबालिग दोस्त न्यू ईयर पार्टी के बहाने घर से बाइक पर बैठाकर ले गए और सुनसान इलाके में नग्न करके मारपीट के बाद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कैंट क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि 31 दिसंबर की रात उनका 16 वर्षीय बेटा घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान दूसरे मोहल्ले में रहने वाले पांच लड़के वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सदर बाजार के पीछे ले गए। वहां आरोपियों ने गालीगलौज कर उनके बेटे को नग्न करके पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी दोस्त हैं। सभी न्यू ईयर की पार्टी के नाम पर घर से गए थे। हाथ जोड़े तो म...