नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे आयकर विभाग से 124.98 करोड़ रुपये का मांग नोटिस मिला है। कंपनी को 19 मार्च, 2025 को राष्ट्रीय फेसलेस मूल्यांकन केंद्र (आयकर विभाग) से एक नोटिस मिला है। इसमें आकलन वर्ष 2016-17 के लिए मोटर वाहन डीलरों को किए गए भुगतान की अस्वीकृति के लिए 1,24,98,58,050 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कंपनी सूचना के अनुसार, यह राशि कंपनी के वित्तीय विवरणों में आकस्मिक देयता के रूप में दर्शाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.