धनबाद, जनवरी 14 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया तीन क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में मंगलवार को सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं झंडोत्तोलन के साथ किया गया। इसके बाद आयोजित आर्केस्ट्रा में कलाकारों ने सुरक्षा विषयक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा उद्यान में पौधरोपण किया गया। मौके पर उपस्थित टीम के जेके सिंह, एलएल बरनवाल, धर्मेंद्र कुमार, एके दास, केपी महतो, विक्रांत कुमार, देवाशीष धार, रमेंद्र शर्मा, नीरज मिश्रा, सुधीर राम, लक्ष्मण महतो एवं एनके चौधरी ने भूमिगत खदान व ओसीपी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम म...