आरा, मई 18 -- बिहिया। निज संवाददाता स्थानीय पुलिस ने बिहिया बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी के पति रामबाबू गुप्ता को रंगदारी व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार और दारोगा विजय कुमार सिंह ने छापेमारी कर की। बता दें कि इस वर्ष 30 जनवरी को नगर के जज बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये थे। इसमें एक ओर से नगर अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता और दूसरी ओर से बीस सुत्री अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने एक दूसरे पर फायरिंग करने व रंगदारी मांगने आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही जगदीशपुर थाने के रूपबांध निवासी विकास यादव को जेल भेज दिया है। फिर रविवार को फरार बीस सूत्री अध्यक्ष के पति को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी ने डीएसपी को पूर्व में आवेदन देकर आईओ पर आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.