आरा, दिसम्बर 20 -- पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड की जितौरा पंचायत में पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जितौरा पंचायत के जितौरा गांव में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट 2 कार्यक्रम के तहत 240 पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जितौरा पंचायत की मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा और पशु चिकित्सक डॉ पल्लवी सिन्हा ने किया। मौके पर 80 पशुपालक उपस्थित हुए। डॉ सिन्हा ने बताया कि मवेशियों को प्रत्येक चार माह पर कीड़े की दवा दी जानी चाहिए। भूख में कमी आने पर, दूध बढ़ाने को लेकर और बीमारियों के निवारण को लेकर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। पशुओं को संतुलित आहार देने और कृत्रिम गर्भधान जैसे कार्यों को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...