बोकारो, जुलाई 14 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। झारखंड के न्यूरो सर्जन डॉ संजय कुमार को न्यूरोट्रॉमा सोसाइटी ऑफ़ इंडिया का प्रेसिडेंट इलेक्ट चुने जाने पर बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने उनके बोकारो आगमन पर स्वागत किया। चेंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष संजय बैद ने बताया डॉ संजय को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, कई संस्थाओं को अपना नेतृत्व दें चुके हैं। कार्यक्रम के संयोजक मनोज भालोटिया ने कहा डॉ संजय झारखंड वासियों को अपनी अनमोल सेवाएं दे रहे है। इसके पूर्व शॉल ओढ़ाकर व एक पौधा भेंट कर डॉ संजय को सम्मानित किया गया। जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने भी एक पौधा भेंट कर उन्हें अभिनंदन किया। आलोक जैन ने कहा डॉ संजय की उपलब्धि उल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.