नई दिल्ली, जनवरी 2 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी पर उमर खालिद के बारे में 'नोट' लिखकर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत इस तरह के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने को लेकर ममदानी के अधिकार पर सवाल उठाते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर को ऐसे प्रयासों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, ''यदि भारत की संप्रभुता को चुनौती दी जाती है, तो 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़े होंगे।'' उन्होंने कहा कि भारत की जनता को देश की न्यायपालिका पर ''पूरा भरोसा'' है। यह टिप्पणी ममदानी द्वारा खालिद के लिए लिखे गए 'नोट' के बाद आई, जिसमें उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.