नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक के आधार पर हर चीज निर्धारित होती है। जब आप अपने बर्थडेट के अंकों को जोड़ेंगे तो उसी को मूलांक कहा जाता है। अगर आपका जन्म 12 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 13 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक की मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता है। उसकी सोच, व्यवहार से लेकर भविष्य का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ तारीखों में जन्मे हुए लोगों की शादी देर से होती है। तो चलिए नीचे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये तारीखें कौन सी हैं?देर से होती है इस मूलांक के लोगों की शादी न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है तो ऐसे लोगों...