बिजनौर, दिसम्बर 6 -- जिले में ठंड लगातार अपने असर दिखा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट ने आमजन की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस कमी के बाद सुबह और शाम कड़ाके की ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिख रहा है। सुबह घर से निकलने वाले कर्मचारी और स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में भी सर्दी से बचाव वाले सामान गर्म कपड़े, ग्लब्स, टोपी और हीटर की मांग बढ़ गई है। हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डि...