हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। सर्दी के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। गुरुवार को दो दिन बाद मौसम साफ जरूर दिखाई दिया, लेकिन गलन भरी ठंड फिर से शुरू हो गई। सुबह से शाम तक लोग गुनगुनी धूप का इंतजार करते रहे, मगर धूप कमजोर रही। शाम होते-होते ठिठुरन भरी सर्दी ने आम जनमानस को जकड़ लिया। मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। सुबह के समय आद्र्रता 95 प्रतिशत और शाम को 78 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान करीब चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम में बदलाव के साथ ही गुरुवार सुबह कोहरे ने फिर दस्तक दी। सुबह के समय दृश्यता 100 से 200 मीटर के बीच रिकॉर्ड की गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शहर की सड़कों पर यातायात करीब नौ बजे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.