बस्ती, दिसम्बर 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। ठंड अपने चरम पर है। गलन के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा है। नए वर्ष के आगाज की तैयारी में जुटे लोगों को भी ठंड के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रानिक दुकानों पर हीटर व ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। हालांकि अधिकांश दुकानों से इन सामानों का स्टाक निल हो रहा है। ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। फुटपाथ से लेकर बड़े शोरूमों तक खरीदारी करने वालों की भीड़ दिखाई दे रही हैं। सरकारी कार्यालयों में भी आमद कम रही है। तहसीलों से लेकर कलेक्ट्रेट व विकास भवन पर भी आने वालों की संख्या कम रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...