मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दिन के तापमान में गुरुवार को जहां कमी आई, वहीं न्यूनतम तापमान में वृद्धि से रात में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी का यह दौर अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। दिन के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तो रात के तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 1.1 डिग्री गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 9.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में सापेक्षिक नमी की मात्रा सुबह में 100 प्रतिशत तो दोपहर दो बजे 60 प्रतिशत तक रहा। इस कारण कनकनी से लोगों को लगभग छुटकारा मिल गया। केवल अहले सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.