बेगुसराय, दिसम्बर 5 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से तापमान में कमी आने के कारण हवा में कनकनी व्याप्त है। इस वजह से दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। सूर्य की लुका छिपी के बीच लोगों को गर्म कपड़ों के बावजूद ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में मौसम पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना व्यक्त की गई है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों में उत्तर बिहार के सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4-6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 90 प्रतिश...