नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख पुलिस ने झूठी खबर छापकर प्रॉपर्टी डीलर से छह लाख रुपये की रंगदारी लेने वाले रवि काना गिरोह के सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्तौल और आईफोन समेत दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्त में आया आरोपी आदित्य शर्मा जेल में बंद नोएडा मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष पंकज पाराशर के साथ मिलकर खबर छापने के नाम पर लोगों से रंगदारी मांगने का काम करता था। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने रविवार को बिसरख थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 18 दिसंबर 2023 को अपने कार्यालय से घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के अगले दिन घायल प्रॉपर्टी डीलर के मोबाइल पर आदित्य शर्मा की कॉल आई। आदित्य ने पीड़ित की कंपनी को बदनाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.