रुद्रपुर, मार्च 4 -- गदरपुर, संवाददाता। न्यूजीलैंड के डेलिगेशन गदरपुर के एक ग्राम प्रधान के घर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने किसानों से डेरी फार्म के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार को न्यूजीलैंड की मिनिस्ट्री ऑफ प्राइमरी इंडस्ट्री के सलाहकार गैरी न्यूजीलैंड के ऐश बर्टन शहर में डेरी फॉर्म चला रहे ग्राम प्रधान प्रमोद कंबोज के भाई सुमित कंबोज के साथ ग्राम बरेली नगर पहुंचे। जहां ग्रामीणों और किसानों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। न्यूजीलैंड में डेरी फार्म चला रहे ग्राम प्रधान के भाई सुमित कंबोज ने बताया कि न्यूजीलैंड में टू रिवर के नाम से उनके द्वारा डेरी फार्म चलाया जा रहा है। फार्म में 2100 गाय है। उन्होंने कहा कि हररोज 63000 लीटर दूध का उत्पादन होता है। 2100 गाय पर 12 लोग काम करते हैं। बाकी काम मशीनों के द्वारा किया जाता है। ग्राम बर...