नई दिल्ली, फरवरी 15 -- न्यूजीलैंड की टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने तीसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने अपने एक तेज गेंदबाज को छुट्टी दे दी है। हालांकि, ये छुट्टी ज्यादा लंबी नहीं है, लेकिन वह गेंदबाज टीम के आखिरी लीग मैच को मिस करने वाला है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि लॉकी फर्ग्यूसन हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप 2026 के बीच पैरेंटल लीव दी है। न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन को पैरेंटल लीव मिल गई है और वह कनाडा के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप D गेम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से रविवार की सुबह यह घोषणा की गई। यह तेज गेंदबाज रविवार 14 फरवरी को अपने घर के लिए रवाना होगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "यह लॉकी और ...