सहारनपुर, जनवरी 10 -- कोहरे के चलते ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। न्यूजलपाईगुरी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन करीब सात घंटे की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 10:42 बजे था, लेकिन यह शाम 05:46 बजे स्टेशन पर पहुंच सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह 10:10 बजे था, जबकि यह दोपहर 12:08 बजे स्टेशन पर आई। वहीं 15211 जननायक एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह 12903 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस और 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस भी लगभग दो-दो घंटे की देरी से संचालित हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...