रांची, फरवरी 2 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि।राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल बनाने के लिए नगड़ी के लादा गांव में ग्रामीणों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शाहबीर लोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि पांच फरवरी को राहुल गांधीभारत जोड़ो न्याय यात्रा पर रांची आ रहे हैं। वे धुर्वा स्थित शहीद मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया। अजयनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में अराजकता का माहौल बना दिया है। देश में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी बेहिसाब है। वहीं सामाजिक समरसता के माहौल को नष्ट किया जा रहा है। झारखंड की चुनी हुई हेमंत सरकार को एक साजिश के तहत गिरा दिया गया है। बैठक में उप मु...