सहारनपुर, मई 31 -- सहारनपुर मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रिय शासक थीं। पटेल, भाजपा द्वारा चलाये जा रहे रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को जनमंच में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17वीं शताब्दी भारतीय संस्कृति के इतिहास की शताब्दी थी। उन्होंने माता अहिल्याबाई होल्कर की न्यायप्रियता के उदाहरण गिनाते हुए कहा कि जहां का राजा न्याय प्रिय होगा वह शासन कभी समाप्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि शालीनता, जनता के प्रति समर्पण, न्याय प्रियता, सादगी और संवेदनशीलता उनके आभूषण थे। रानी अहिल्याबाई सनातन की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है, अपने शासनकाल में उन्होंने अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.