सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- प्राथमिक विद्यालय नठोड़ी में परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अघ्याना न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव अध्याना के ग्राम प्रधान विनोद त्यागी व संकुल प्रभारी ललित त्यागी ने किया। सहायक अध्यापक हरिदत्त शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 50,100, 200 व 400 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया। बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय शुक्रताल के बच्चों ने सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर जट्ट, कुराली, सुल्तानपुर, कुल्हेड़ी के छात्रों ने अलग अलग खेलो में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल शिक्...